DDN Upcoming | 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी डिंडौरी कांग्रेस, विधायक ओमकार मरकाम और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने जिलेवासियों से की अपील



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिला कांग्रेस कमेटी 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम और कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जिलेवासियों से समर्थन देने की अपील की है। जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश के कमल नाथ ने भाजपा की धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति के विरोध स्वरूप मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कमेटी आगामी शनिवार को सुबह 11:30 बजे वार्ड-08 स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी। सुबह 11:55 बजे संविधान प्रस्तावना वाचन के बाद दोपहर 12:30 बजे गांधी चौक से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा रानी अवंतिबाई चौक पर समाप्त होगी। इसके बाद दोपहर 01:30 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री  कमल नाथ का संदेश पढ़ा जाएगा।

Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image