DDN Upcoming | 24 मार्च को डिंडौरी आएंगे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पीडी बछलहा ने दी जानकारी



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव 24 मार्च को डिंडौरी आएंगे। अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीडी बछलहा ने बताया कि डॉ. जाटव सुबह 11 बजे भाजपा ऑफिस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जरूरी बैठक करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला पंचायत सदस्य उमेश खांडे सहित अजा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. कैलाश जाटव ने कानपुर से आयुष डॉक्टर की शिक्षा ली है। उन्होंने अपना पहला चुनाव नगर निगम जबलपुर क्षेत्र के ग्वारीघाट से पार्षद के रूप में लड़ा था। इसमें असफलता मिलने के बाद वह गोटेगांव में सक्रिय हुए और 2013 के चुनाव में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता। 

Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
Dindori Needs Railways | डिंडौरी को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए डिंडौरी डेवलपमेंट फेडरेशन ने SDM महेश मंडलोई को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
डिंडौरी | जिले के सबसे बड़े बिलगड़ा बांध के 09 गेट में से एक खुला, गेट नंबर 05 को 10 सेंटीमीटर खोलकर छोड़ा गया 29 MQ पानी
Image
Police Promotion | शहपुरा थाना प्रभारी अखलेश दहिया, करंजिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह पेंद्रो और विक्रमपुर चौकी प्रभारी वेदराम हिनोते अब कहलाएंगे 'इंस्पेक्टर'
Image