DDN UPDATE | भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे होंगे स्थायी आमंत्रित सदस्य, पूर्व डिंडौरी भाजपा जिलाध्यक्ष संजय साहू विशेष आमंत्रित सदस्य



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी/भोपाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति घोषित कर दी है। इसमें कार्यसमिति सदस्यों सहित विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। राज्य स्तरीय कार्यसमिति में डिंडौरी जिले के दो नेताओं को स्थान दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे को स्थायी आमंत्रित सदस्य और डिंडौरी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय साहू को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया है। बता दें कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने ओमप्रकाश धुर्वे को पूर्व में भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वहीं, तीन बार के भाजपा जिलाध्यक्ष गाड़ासरई निवासी संजय साहू को प्रदेश कार्यसमिति में फिर स्थान देकर पार्टी ने बड़ा भरोसा जताया है। दोनों भाजपा नेताओं को जिले के भाजपाइयों ने शुभकामनाएं दी हैं। 
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image