DDN UPDATE | पेट्रोलियम पदार्थों व खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ डिंडौरी महिला कांग्रेस कमेटी गुरुवार को गांधीजी की प्रतिमा के सामने करेगी व्यापक प्रदर्शन



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

देशभर में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ डिंडौरी महिला कांग्रेस कमेटी गुरुवार दोपहर 02 बजे गांधीजी की प्रतिमा के सामने व्यापक प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 15 जुलाई को डिंडौरी महिला कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन होगा। पेट्रोलियम पदार्थों सहित खाद्य सामग्रियों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि के कारण आम नागरिकों का जीना दूभर हो रहा है। केंद्र सरकार मूक होकर तमाशा देख रही है। लिहाजा, सोई हुई सरकार को जगाने के लिए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। संतोषी ने जिले के तमाम कांग्रेसियों सहित विशेष रूप से महिलाओं से प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है। 
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image