LOCAL POLITICS | भारतीय जनता पार्टी डिंडौरी की नवगठित जिला कार्यसमिति की पहली बैठक कल, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे वर्चुअल संवाद



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डिंडौरी की नवगठित जिला कार्यसमिति की पहली बैठक का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठक सुबह 09:30 बजे भाजपा कार्यालय में शुरू होगी। शाम 04 बजे तक आयोजित बैठक में क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय इस्पात व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे और जिला प्रभारी व जैतपुर विधायक मनीषा सिंह बैठक की मुख्य अतिथि होंगी। जिलाध्यक्ष राजपूत ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री व प्रमुख कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 
Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image