DDN UPDATE | डिंडौरी सकल जैन समाज शरद पूर्णिमा को मनाएगा आचार्यश्री विद्यासागर का 75वां जन्मोत्सव, श्री पार्श्वनाथ मंदिर में सुबह 07 बजे से शाम तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम


डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी सकल जैन समाज बुधवार को शरद पूर्णिमा पर आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का 75वां जन्मोत्सव मनाएगा। श्री पार्श्वनाथ मंदिर में सुबह 07 बजे अभिषेक और पूजन होगा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के उपाध्यक्ष व पार्षद रीतेश जैन ने बताया कि दोपहर 02 बजे बाजार चौक में नगरवासियों को प्रसाद वितरण और अगली कड़ी में जिला अस्पताल में मरीजों को फल भेंट किया जाएगा। संध्या बेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर परिसर में रात 08 बजे 75 दीपों से आचार्यश्री की महाआरती की जाएगी। इसके बाद गुरुवर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन होगा। रीतेश जैन ने बताया कि 20 अक्टूबर को आचार्यश्री का 75वां अवतरण दिवस है। इस उपलक्ष्य में सकल जैन समाज उनकी हीरक जयंती मना रहा है।
Comments
Popular posts
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image