NEWS UPDATE | डिंडौरी जिले में अगस्त से अक्टूबर तक 15000 सुकन्या समृद्धि खातों के लक्ष्य की तुलना में खोले गए 17140 खाते, जमा हुए ₹42 लाख



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी जिले में अगस्त से अक्टूबर तक 15000 सुकन्या समृद्धि खातों के लक्ष्य की तुलना में 17140 खाते खोले गए। साथ ही इनमें ₹42 लाख की राशि भी जमा कराई गई। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को सामुदायिक भवन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक रखी गई। इसमें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अधिकारी-कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्याम सिंगौर ने बताया कि कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में पोस्टल डिपार्टमेंट, महिला एवं बाल विकास और परियोजना अधिकारियों के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। बैठक में मंडला उप संभाग के डाकघर अधीक्षक राहुल तिवारी, समनापुर के परियोजना अधिकारी विपिन डेहरिया, उप संभाग के सहायक डाक अधीक्षक पीएन सिंगौर, नैनपुर डाकघर के निरीक्षक अमित पटेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
सहस्त्रधारा... यहां राजा सहस्त्रार्जुन ने अपने एक हजार हाथों से की थी मां नर्मदा के प्रवाह को रोकने की कोशिश
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image