CITY TALENT | डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने किया संस्कृत श्लोकों का धाराप्रवाह पाठ, अधिकारी ने की सराहना



डीडीएन रिपोर्टर | डिंडौरी

डिंडौरी की बाल विदुषी आद्या तिवारी ने गुरुवार को जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी. के सामने संस्कृत श्लोकों का पाठ किया। मात्र 06 वर्ष की बालिका मुख से धाराप्रवाह संस्कृत सुनकर IAS अधिकारी आनंदित हुए और बाल विदुषी की तीक्ष्ण बुद्धि व उच्चारण की जमकर सराहना की। बताते चलें कि आद्या नगर के वार्ड क्रमांक 02 के गायत्री मंदिर क्षेत्र निवासी भागवताचार्य पंडित कमलेश तिवारी व सुपरिचित भजन अनुरागी राधिका तिवारी की बेटी हैं। राधिका ने आद्या को गर्भकाल से ही वैदिक वाणी का ज्ञान दिया और पंडित कमलेश सुबह-शाम संस्कृत के मंत्रों और श्लोकों का अभ्यास करा रहे हैं। इसी की बदौलत आद्या को आज 600 से अधिक कठिनतम श्लोक व मंत्र कंठस्त हैं। आद्या को हाल ही में डिंडौरी कलेक्टोरेट सभागार में संस्कृत में विशेष योग्यता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सम्मानित किया है। साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित देश की सम्मानित विभूतियों और संतों ने भी आद्या की विशेष योग्यता की सराहना की है। आद्या की इसी ख्याति के कारण आज जबलपुर कलेक्टर ने अपने कार्यालय में आमंत्रित किया और उनके मुख से देववाणी सुनकर सराहना की।




Comments
Popular posts
NEGATIVE NEWS | डिंडौरी जिले के ग्राम खरगहना में मौसमी नाले में दफन मिला 60 वर्षीय संत का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया
Image
COURT NEWS | साथ घर बसाने का प्रलोभन देकर 23 वर्षीय आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, डिंडौरी कोर्ट ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा
Image
फैक्ट चैक | गलत अर्थ के साथ वायरल हो रहा श्रीरामचरित मानस का दोहा-चौपाई, बनारस के विद्वानों ने बताई सच्चाई
Image
DDN UPDATE | डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा का भोपाल ट्रांसफर, 2013 बैच के IAS ऑफिसर विकास मिश्रा ने ली जॉइनिंग
Image
श्रीऋणमुक्तेश्वर मंदिर कुकर्रामठ... यहां स्थापित शिवलिंग के दर्शन करने से मिलती है पितृ-देव-गुरु-ऋण से मुक्ति
Image